Thursday, October 22, 2020

सामान्य भूगोल

अलूचा वर्षा (bai-u-rain) -
1- ग्रीष्म काल में जापान में होने वाली वर्षा।
2- जापान में बेरों की फसल के लिये उपयोगी। इसलिये बेर वर्षा या plum rain भी कहा जाता है।

Ice self (तटीय हिम) - हिमाच्छादित सागर का तटीय भाग

Ice berg (प्लावी हिमशैल) -
1- Ice self से टूटकर सागर में तैरता हुआ विशाल हिमखंड
2- लंबवत विस्तार अधिक 1/9 भाग ऊपर शेष 8/9 भाग जल में डूबा
3- ग्रीनलैंड अधिक संख्या

Ice floe (प्लावी हिमखंड) -
1- ध्रवीय क्षेत्र से पृथक होकर तैरती हुई हिमचादर
2- क्षैतिज विस्तार अधिक, लंबवत विस्तार कम
3- आकर्टिक महासागर में अधिक संख्या

@विन्ध्येश्वरी

Tuesday, October 13, 2020

टेरा रोक्सा और टेरा रोसा

टेरा रोक्सा (Terra roxa) - ब्राजील के पठार पर पायी जाने वाली अधिक जीवांश युक्त लाल-बैंगनी रंग की मृदा। यह पुर्तगाली भाषा का एक शब्द है। इसका अर्थ है - बैंगनी मिट्टी। यह कहवा की कृषि के लिये उपयुक्त है। भारत में इसे लाल मृदा कहते हैं। इस मिट्टी में जीवांश की अधिकता जबकि फास्फेट नाइट्रोजन तथा पोटाश की कमी होती है।


टेरा रोसा (Terra rossa) - भूमध्यसागरीय जलवायु प्रदेशों में विकसित लाल रंग की मृदा। इसका निर्माण लौह आक्साइड की प्रधानता वाली चूनापत्थर शैल पर होता है। यह प्रायः इटली तथा यूगोस्लाविया की कंदराओं में मिलती है। यह अंतराकटिबंधीय (स्थानीय रूप से मिलने वाला) मिट्टी है।