Showing posts with label geography. Show all posts
Showing posts with label geography. Show all posts

Tuesday, October 13, 2020

टेरा रोक्सा और टेरा रोसा

टेरा रोक्सा (Terra roxa) - ब्राजील के पठार पर पायी जाने वाली अधिक जीवांश युक्त लाल-बैंगनी रंग की मृदा। यह पुर्तगाली भाषा का एक शब्द है। इसका अर्थ है - बैंगनी मिट्टी। यह कहवा की कृषि के लिये उपयुक्त है। भारत में इसे लाल मृदा कहते हैं। इस मिट्टी में जीवांश की अधिकता जबकि फास्फेट नाइट्रोजन तथा पोटाश की कमी होती है।


टेरा रोसा (Terra rossa) - भूमध्यसागरीय जलवायु प्रदेशों में विकसित लाल रंग की मृदा। इसका निर्माण लौह आक्साइड की प्रधानता वाली चूनापत्थर शैल पर होता है। यह प्रायः इटली तथा यूगोस्लाविया की कंदराओं में मिलती है। यह अंतराकटिबंधीय (स्थानीय रूप से मिलने वाला) मिट्टी है।