Sunday, December 31, 2017

भूगोल (प्रश्नोत्तर भाग 4)

प्रश्न-50- निम्नलिखित में से किस राज्य में रेललाइन का सर्वाधिक विस्तार है?
क- महाराष्ट्र
ख- उत्तर प्रदेश
ग- राजस्थान
घ- मध्य प्रदेश
प्रश्न-51- निम्नलिखित में से किस रेलवे जोन में सर्वाधिक रेललाइन का विस्तार है?
क- दक्षिण मध्य रेलवे सिकंदराबाद
ख- पश्चिमी रेलवे  मुम्बई
ग- पश्चिम मध्य रेलवे जबलपुर
घ- उत्तर रेलवे दिल्ली
प्रश्न -52- निम्नलिखित में से कौन सा पतन भारत का नदी पत्तन है?
क- पारादीप,
ख- कोची,
ग- कोलकाता,
घ- नागापट्टीनम,
प्रश्न -53- निम्नलिखित में से कौन सा पत्तन भू आबद्ध प्राकृतिक पत्तन है?
क- विशाखापत्तनम,
ख- मर्मगाओ,
ग- पारादीप,
घ- कांडला,
प्रश्न -54- निम्नलिखित में से किस भारतीय बंदरगाह को तीन अंतरराष्ट्रीय प्रमाणपत्र ISO 9001 व ISO 14001 तथा OHSAS1 8001 प्राप्त है?
क- कोलकाता,
ख- विशाखापत्तनम,
ग- न्यू मंगलौर,
घ- कांडला,
प्रश्न -55- राष्ट्रीय जलमार्ग संख्या 1 देश का सबसे बड़ा जलमार्ग है, दूसरा जलमार्ग कौन-सा है?
क- राष्ट्रीय जलमार्ग 3
ख- राष्ट्रीय जलमार्ग 2
ग- राष्ट्रीय जलमार्ग 5
घ- राष्ट्रीय जलमार्ग 4
प्रश्न -56- कलादन मल्टी माॅडल पारगमन परिवहन परियोजना किस देश से जुड़ी हुई है?
क- बांग्लादेश
ख- म्यांमार
ग- श्रीलंका
घ- भूटान
प्रश्न -57- नदी जोड़ो योजना हेतु गठित कार्यबल के अध्यक्ष कौन हैं?
क- बी. एन. नवलावाला
ख- राजीव कुमार
ग- ए. सूर्य प्रकाश
घ- अरुण जेटली
प्रश्न -58- "पट्टी सीमा" किस योजना का नाम है?
क- कृष्णा कावेरी नदी जोड़ो परियोजना
ख- सेतु सागरमाला परियोजना
ग- स्वर्णिम चतुर्भुज परियोजना
घ- सेतुसमुद्रम शिप परियोजना
प्रश्न-59- निम्नलिखित में से कौन सी एक खान तांबे से संबंधित नहीं है?
क- मलाजखंड
ख- खेतड़ी
ग- घाटशिला
घ- ओकले रीफ
प्रश्न-60- निम्नलिखित में से कौन सा स्थान जम्मू-कश्मीर में स्थित एंथ्रासाइट कोयले की खान है?
क- उरी
ख- कालाकोट
ग- सियालकोट
घ- कुपवाड़ा
प्रश्न-61- निम्नलिखित में से किस जनजाति में बहुपति प्रथा प्रचलित है?
क- थारू
ख- टोडा
ग- भोटिया
घ- जौनसारी
प्रश्न-62- निम्नलिखित में से कौन सा/से सुमेलित नहीं है/हैं?
1- टोडा-तमिलनाडु
2- चकमा-असम
3- ईरूला- केरल
4- बैगा-बिहार
5- बुक्सा-उत्तरप्रदेश
क- सभी सुमेलित हैं
ख- सभी सुमेलित नहीं हैं
ग- केवल 4 और 5 सुमेलित नहीं हैं
घ- केवल 1,2 व 3 सुमेलित नहीं हैं
प्रश्न-63- निम्नलिखित में से कौन सी जनजाति दीपावली को शोक पर्व के रूप में मनाती है?
क- कुरुम्बा
ख- थारू
ग- असुर
घ- बिरहोर
प्रश्न-64- निम्नलिखित में से किस गवर्नर जनरल के कार्यकाल से भारत में नियमित जनगणना प्रारंभ हुई?
क- लार्ड मेयो
ख- लार्ड कार्नवालिस
ग- लार्ड कर्जन
घ- लार्ड रिपन
प्रश्न-65- वर्ष 2021 में भारत में कौन सी  जनगणना होगी?
क- 21 वीं
ख- 16 वीं
ग- 14 वीं
घ- 15 वीं
प्रश्न-66- वर्ष 2001-2011 के दौरान भारत में 18.18 करोड़ (लगभग) जनसंख्या वृद्धि हुई, यह किस देश की जनसंख्या के लगभग बराबर है?
क- आस्ट्रेलिया
ख- रूस
ग- अमेरिका
घ- ब्राजील
प्रश्न-67- भारत का ऐसा कौन-सा राज्य है जहाँ अनुसूचित जनजातियों को आरक्षण नहीं मिला है?
क- पंजाब
ख- हिमाचल प्रदेश
ग- दिल्ली
घ- केरल
प्रश्न- 68- भारत के संदर्भ में गोल्डन ट्राइएंग्ल का अर्थ है?
क- आगरा, दिल्ली, जयपुर का त्रिकोण
ख- दिल्ली, अमृतसर, श्रीनगर का त्रिकोण
ग- मुम्बई, दिल्ली, चेन्नई का त्रिकोण
घ- मुम्बई, दिल्ली, कोलकाता का त्रिकोण

प्रश्न-69- निम्नलिखित में से लिये स्वर्णिम त्रिकोण प्रसिद्ध है?
क- चावल उत्पादन
ख- चरस उत्पादन
ग- अफीम उत्पादन
घ- कहवा उत्पादन
प्रश्न-70- ज्वालामुखी गर्म जलस्रोत किस प्रदेश में स्थित है?
क- जम्मू कश्मीर
ख- हिमाचल प्रदेश
ग- ओडिशा
घ- पश्चिम बंगाल

भूगोल (प्रश्नोत्तर भाग - 3)

प्र.३१- निम्नलिखित में से कौन सा ज्वालामुखी​ अंडमान निकोबार द्वीपसमूह में स्थित सुषुप्त ज्वालामुखी है?
क- बैरन
ख- थुईल्लर
ग- कोयोब
घ- नारकोंडम
प्र.३२- निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए
१- कोको स्ट्रेट कोको द्वीप समूह तथा उत्तरी अंडमान के मध्य स्थित है,
२- डंकन पैसेज लघु अंडमान तथा दक्षिणी अंडमान के मध्य स्थित है,
३- नौ डिग्री चैनल मिनिकाय व मालदीव को विभाजित करता है,
४- आठ डिग्री चैनल मिनिकाय व लक्षद्वीप को विभाजित करता है,
उपर्युक्त में से कौन-सा/से कथन सत्य है/हैं
क- १ और २ सही हैं
ख- २ और ३ सही हैं
ग- १, २ और ३ सही हैं
घ- कोई सत्य नहीं है
प्र.३३- माजुली द्वीप नदी निर्मित द्वीप है जो ब्रह्मपुत्र नदी द्वारा निर्मित है। इसके अलावा भारत में शिवसमुद्रम और श्रीरंगपटनम दो और द्वीप हैं। ये द्वीप किस नदी द्वारा निर्मित हैं?
क- कावेरी
ख- कृष्णा
ग- पेन्नार
घ- गंगा
प्र. ३३- निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए
१- पूर्वी जेट स्ट्रीम भारत में मानसूनी वर्षा हेतु उत्तरदायी है,
२- एल नीनो के दौरान समुद्री सतह गर्म जबकि ला नीना में सतह का तापमान कम हो जाता है,
३- कुछ लोगों का माना है कि एल नीनो भारत में सूखा तथा​ ला नीना बाढ़ के लिये उत्तरदायी है,
४- अरावली पर्वतीय क्षेत्र पूर्वी मानसून शाखा से कम वर्षा प्राप्त करता है,
उपर्युक्त में से कौन-सा/से कथन सत्य है/हैं
क- केवल १ व ३
ख- केवल १ व ४
ग- केवल १,२ व ३
घ- १,२,३ व ४
प्र.३४- शोला वन कहां पाया जाता है?
क- नीलगिरि पहाड़ियों पर
ख- मैकाल पहाड़ियों पर
ग- आबू पहाड़ियों पर
घ- गारो हिल्स पर
प्र.३५- मैगनेलिया और सिनकोना मुख्यतया किस वन के पौधे हैं?
क- मैंग्रोव वन
ख- मरूस्थलीय झाड़ियां
ग- कुमारी वन
घ- शोला वन
प्र.३६- निम्न में से कौन सा वन मानसूनी वन है?
क- आर्द्र पर्णपाती वन
ख- सदाबहार वन
ग- कंटीली झाड़ियां
घ- टैगा वन
प्र.३७- केंद्रीय पर्यावरण,वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय द्वारा जारी भारतीय नशवन स्थिति रिपोर्ट-२०१५ के अनुसार भारत में वन और वृक्ष आच्छादित क्षेत्र इसके कुल भौगोलिक क्षेत्रफल का कितने प्रतिशत है?
क- 21.34%
ख- 20.03%
ग- 33.33%
घ- 24.16%
प्र.३८- निम्नलिखित में से किस राज्य में मैंग्रोव वनों का सर्वाधिक विस्तार है?
क- आंध्रप्रदेश
ख- गुजरात
ग- अंडमान निकोबार द्वीपसमूह
घ- ओडिशा
प्र.३९- निम्नलिखित में से किस राज्य में वनों का विस्तार मानक स्तर (33%) से सर्वाधिक कम है?
क- राजस्थान
ख- पंजाब
ग- उत्तर प्रदेश
घ- हरियाणा
प्र.४०- देश के वनों का कुल कार्बन भंडारण (stock) कितना है?
क- 7044 मि.टन
ख- 9530 मि.टन
ग- 1390 मि. टन
घ- 2696 मि. टन
प्र.४१- निम्नलिखित में से किस तत्व के कारण काली मिट्टी का रंग काला होता है?
क- लावा मैग्मा के कारण
ख- सोडियम क्लोराइड के कारण
ग- फेरिक आक्साइड के कारण
घ- टिटानिफेरस मैग्नेटाइट के कारण
प्र.४२- निम्नलिखित में से किस मिट्टी में "स्वत: जुताई" होती है?
क- बलुई मिट्टी में
ख- लाल मिट्टी में
ग- काली मिट्टी में
घ- दोमट मिट्टी में
प्र.४३- क्षारीय मृदा के उपचार हेतु निम्नलिखित​में से किस विधि को प्रयोग में लाया जा सकता है?
क- चारा (बरसीन) उगाकर
ख- जिप्सम का प्रयोग कर
ग- कांटेदार​ वृक्ष लगाकर
घ- उन्नत उर्वरक प्रयोग कर
प्र.४४- भारत की कृषि गहनता (crop intensity) कितने प्रतिशत है?
क- 160%
ख- 190%
ग- 113%
घ- 136%
प्र.४५- निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-
१- कागज उद्योग की स्थापना कच्चे माल के समीप ही किया जाना चाहिए।
२- एल्यूमिनियम उद्योग की स्थापना कहीं भी की जा सकती है।
३- लौह इस्पात उद्योग पर न्यूनतम परिवहन लागत का सिद्धांत कार्य करता है।
४- सूती वस्त्र उद्योग की स्थापना केवल बाजार के समीप ही हो सकती है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से कथन असत्य है/हैं
क- केवल २ और ४
ख- केवल १और २
ग- केवल ३और ४
घ- सभी कथन असत्य हैं
प्र.४६- किस नगर को भारत के सूती वस्त्र उद्योग की राजधानी कहा जाता है?
क- अहमदाबाद
ख- सूरत
ग- मुम्बई
घ- कानपुर
प्र.४७- निम्नलिखित में से कौन-सा लौह इस्पात कारखाना सार्वजनिक क्षेत्र का पहला कारखाना है-
क- VISL
ख- TISCO
ग- ISCO
घ- BISO
प्र.४८- HINDALCO किस स्थान पर स्थित है?
क- सलेम
ख- रेनूकूट
ग- जे के नगर
घ- कोयना
प्र.४९- HINDALCO को किस जल विद्युत परियोजना द्वारा विद्युत आपूर्ति किया जाता है?
क- रिहंद
ख- हीराकुंड
ग- चुटक
घ- सरदार सरोवर

प्र.५०- निम्नलिखित में से किस देश के साथ चुखा परियोजना जुड़ी हुई है?
क- नेपाल
ख- भूटान
ग- म्यांमार
घ- बांग्लादेश

भूगोल (प्रश्नोत्तर - भाग 2)

प्र.१६-
कथन- इंडोब्रह्म नदी की घाटी में निक्षेपित अवसादों के वलन से शिवालिक हिमालय की उत्पत्ति हुई है।
कारण- शिवालिक श्रेणी अनेक स्थानों पर विभाजित है।

क- कथन और कारण दोनों सही हैं तथा कारण कथन की पुष्टि कर रह है

ख- कथन गलत और कारण सही है

ग- कथन सही और कारण गलत है

घ- कथन और कारण दोनों सही हैं किन्तु कारण कथन की पुष्टि नहीं कर रहा है

प्र.१७- निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-
१- पंजाब हिमालय की चौड़ाई अधिक है,
२- कुमायूं हिमालय में हिमनद अधिक हैं,
३- नेपाल हिमालय की ऊंचाई कम है,
४- असम हिमालय में जैवविविधता अधिक है,

उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से गलत है/ हैं

क- केवल १
ख- केवल ३ और ४
ग- केवल​ १ और २
घ- केवल ३

प्र.१८- निम्नलिखित में से कौन सुमेलित नहीं है-
१- उत्तराखंड- नागटिब्बा
२- नेपाल- महाभारत
३- जम्मू-कश्मीर- धौलाधार
४- हिमाचल- पीर पंजाल

क- १ और २
ख- २ ओर ३
ग- ३ और ४
घ- ४ और १


प्र.१९- मोलेसिस बेसिन कहां स्थित है?
क- मणिपुर
ख- स्पेन
ग- मिजोरम
घ- नागालैंड

प्र.२०- उत्तराखंड में स्थित निम्नलिखित में से कौन-सा दर्रा मानसरोवर का भी मार्ग है?
क- नीति
ख- माना
ग- लीपूलेख
घ- कोई नहीं

प्र.२१- निम्नलिखित में से कौन सा पर्वत शिखर क्रम भारत में है?
क- कंचनजंगा, नंगा और नंदा देवी
ख- कामेत, नामचाबरवा और मकालू
ग- अन्नपूर्णा, एवरेस्ट और धौलागिरि
घ- कंचनजंगा, कामेत और अन्नपूर्णा

प्र.२२- निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-
१- भाबर के मैदान में पारगम्यता अधिक होने के कारण नदियां यहां विलुप्त हो जाती हैं।
२- डेल्टा प्रदेश में बील मिलते हैं।
३- नदियों के निकट समानांतर रूप से स्थित वर्ष के अधिकांश समय जल निमग्न भूमि को टाल कहते​हैं।
४- भूड़ नदी निक्षेपण जनित स्थलाकृति है।

उपर्युक्त में से कौन-सा/से कथन गलत नहीं है/हैं-
क- केवल १ व ३
ख- सभी सही हैं
ग- सभी गलत हैं
घ- केवल २ और ३

प्र.२३- निम्नलिखित को सुमेलित कीजिए
पर्वत शिखर
A- अनाईमुड़ी
B- दोदाबेटा
C- धूपगढ़
D- अगस्त मलाई
राज्य
a- तमिलनाडु
b- आंध्रप्रदेश
c- केरल
d- मध्यप्रदेश
क- Aa, Bb, Cc, Dd
ख- Ab, Bd, Cc, Da
ग- Ac, Ba, Cd, Db
घ- Ad, Bb, Cc, Dd

प्र.२४- भारत का पहला द्वीप जिला कौन सा है?
क- स्मिथ द्वीप
ख- पारा द्वीप
ग- माजुली द्वीप
घ- अंडमान द्वीप

प्र. २५- निम्नलिखित में से कौन सी चोटी ब्लाक पर्वत में स्थित है?
क- अनाईमुडी
ख- धूपगढ़
ग- गुरुशिखर
घ- दोदाबेटा

प्र.२६- निम्नलिखित में कौन सी चोटी पूर्वी घाट पहाड़ियों की सर्वोच्च चोटी है?
क- जिंघागाडा
ख- महेंद्रगिरि
ग- अराकोंडा
घ- अनाइमुडी

प्र.२७-
कथन- छोटा नागपुर पठार एक उत्थित समप्राय मैदान है।
कारण- इस पठार को भारत का रूर प्रदेश माना जाता है।
क- कथन सत्य और कारण असत्य है,
ख- कथन असत्य और कारण सत्य है,
ग- कथन और कारण दोनों सत्य,
घ- कथन और कारण दोनों असत्य हैं,

प्र.२८- निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-
१- बनास नदी मेवाड़ पठार पर प्रवाहित होती है,
२- अरावली पहाड़ियां उत्तर में ऊंची और दक्षिण में क्रमशः नीची होती जाती हैं,
३- बुंदेलखंड पठार अवनलिका अपरदन से ग्रस्त है,
४- गिरि पहाड़ियां एशियाई शेरों के लिये प्रसिद्ध हैं,

उपर्युक्त में से कौन-सा/से कथन असत्य है/हैं

क- १,२,३ और ४
ख- केवल २
ग- केवल १
घ- केवल २ और ३

प्र.२९- निम्नलिखित में से कौन सा तट लौटते हुए मानसून से वर्षा प्राप्त करता है?
क- कलिंग तट
ख- कोंकण तट
ग- कोरोमंडल तट
घ- कन्नड़ तट

प्र.३०- निकोबार द्वीप समूह की सर्वोच्च चोटी है-
क- सैडल पीक
ख- थुईल्लर
ग- नारकोनडम
घ- ग्रेट निकोबार

भूगोल (प्रश्नोत्तर - भाग-1)

प्र.१ दक्षिण अमेरिका के स्थलरुद्ध देश का सही युग्म है?
क- गुयाना, उरुग्वे, पराग्वे
ख- बोलीविया, पराग्वे, सूरीनाम
ग- सूरीनाम, पराग्वे
ग- बोलीविया, पराग्वे
प्रश्न.२ वह देश जिसकी सीमा सिर्फ एक ही देश से घिरी हुई है, निम्नलिखित ​में से सही युग्म है-
क- पराग्वे का ब्राजील से
ख- बेलीज का ग्वाटेमाला से
ग- लेसेथो का द. अफ्रीका से
घ- यमन का ओमान से
प्र.३- "लंबरजैक" क्या है?
क- वनों में कार्य करने वाले लोग
ख- ग्लेशियर पर शोध करने वाले लोग
ग- बेरोजगार लोगों कार्य समूह
घ- उपर्युक्त में से कोई नहीं
प्र.४- कहवा की कृषि के लिये सर्वाधिक उपयुक्त मिट्टी है?
1-काली मिट्टी
2-लाल मिट्टी
3-बलुई मिट्टी
4-दोमट मिट्टी
क- केवल 1
ख- केवल 2
ग- 1, 2, 3
प्र.५- निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए
1- चुकीमाता खान तांबे के लिये प्रसिद्ध है, यह पेरू में स्थित है
2- दक्षिण अमेरिका में कहवा के बागानों को फजेंडा कहा जाता है
3- लैम्बर्ट विश्व का सबसे बड़ा ग्लेशियर है, यह ग्रीनलैंड में स्थित है
4- लिम्पोपो नदी विषुवत रेखा को दो बार काटती है
उपर्युक्त में से कौन-सा/से कथन सत्य है/हैं
क- चारों कथन सत्य हैं
ख- केवल 1 और 3 सत्य हैं
ग- केवल 2 सत्य है
घ- केवल 4 सत्य नहीं है
घ- केवल 1 व 2
प्र.६- ला-प्लाटा क्या है?
क- मूलतः एक जलसंधि है
ख- मूलतः एक नदी है
ग- मूलतः नदी तंत्र का सम्मिलित रूप है
घ- मूलतः नदी जल के विसर्जन काम मुहाना है
प्र.७- दक्षिणी​ गोलार्ध का सबसे बड़ा नगरीय समूह है?
क- साओपोलो
ख- मेलबर्न
ग- सिडनी
घ- जोहांसबर्ग
प्र.८- 1991 की एक संधि के अनुसार निम्न से किस एक महाद्वीप का इस्तेमाल सिर्फ शान्ति पूर्ण उद्देश्य हेतु ही किया जा सकता है?
क- ग्रीनलैंड
ख- अंटार्कटिका
ग- उत्तरी अमेरिका
घ- एशिया
प्र.९- निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-
१- विंध्यन क्रम की चट्टानों का कालक्रम क्रीटैशियस युग से पूर्व माना जाता है।
२- इन खनिजों का विशेष धात्विक महत्त्व नहीं है।
३- इनका विकास मुख्यत: महाराष्ट्र के विंध्य क्षेत्र में हुआ है।
४- यह कोयला प्रधान चट्टान है।
उपर्युक्त में से कौन-सा/से कथन सत्य है/हैं
क- १ व २
ख- २ व ३
ग- १,२, ३ व ४
घ- केवल 1
प्र.१०- भारत के मुख्य भू भाग की दक्षिणतम सीमा किस अक्षांश द्वारा निर्धारित होती है?
क- 6' उत्तरी अक्षांश द्वारा
ख- 6.4' उत्तरी अक्षांश द्वारा
ग- 8.4' उत्तरी अक्षांश द्वारा
घ- 8.4' दक्षिणी अक्षांश द्वारा
प्र.११- निम्नलिखित में से किस राज्य समूह से होकर कर्क रेखा नहीं गुजरती?
क- गुजरात, राजस्थान, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़
ख- राजस्थान, छत्तीसगढ़, त्रिपुरा, गुजरात
ग- छत्तीसगढ़ राजस्थान, प. बंगाल मिजोरम
घ- गुजरात, मध्यप्रदेश, त्रिपुरा, मणिपुर
प्र. १२- निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-
1- पुदुचेरी का विस्तार भारत के तीन राज्यों में है।
2- यह सबसे बाद में भारतीय गणराज्य काम हिस्सा बना।
3- यहां फ्रांसीसी वास्तुकला का उत्कृष्ट नमूना देखने को मिलता है।
4- तमिलनाडु की सीमा के अंदर पुदुचेरी तथा यनम आते हैं।
उपर्युक्त में से कौन-सा/से कथन सत्य है/ हैं
क- 1,2 वह 3
ख- 2 और 4
ग- केवल 3 और 4
घ- केवल 1 और 3
प्र. 13- निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए
1- आर्कियन संरचना में भौतिक एवं रासायनिक परिवर्तन द्वारा प्राप्त अवसादों के निक्षेपण से धारवाड़ संरचना का विकास हुआ है।
2- इसका सर्वाधिक कायांतरण हुआ है।
3- यह जीवाश्म रहा रहित अवसादी चट्टान है।
4- छोटा नागपुर पठार, अरावली पर्वत और शिलांग पर्वत पर भी इस संरचना काम विकास हुआ है।
उपर्यक्त में से कौन-सा/से कथन धारवाड़ संरचना के विकास के संदर्भ में सबसे प्रबल तर्क प्रस्तुत करता है/ करते हैं।
क- केवल 1
ख- केवल 1 और 2
ग- केवल 3 और 4
घ- उपर्युक्त में से कोई नहीं
प्र.१४- विश्व में मैंगनीज की सबसे बड़ी खान है
क- अमापा खान
ख- मिनास गिरास खान
ग- गोलकुंडा खान
घ- चित्रदुर्ग खान
प्र.१५- निम्नलिखित में से कौन सुमेलित नहीं है
१- धारवाड़- धात्विक खनिज
२- कुडप्पा- चूना पत्थर
३- गोंडवाना- कोयला भंडार
४- क्वार्टरनरी- बांगर मिट्टी

क- केवल १, २ व ३
ख- केवल २, ३ व ४
ग- केवल ३ व ४
घ- १,२, ३, ४ सभी