Sunday, December 31, 2017

भूगोल (प्रश्नोत्तर - भाग-1)

प्र.१ दक्षिण अमेरिका के स्थलरुद्ध देश का सही युग्म है?
क- गुयाना, उरुग्वे, पराग्वे
ख- बोलीविया, पराग्वे, सूरीनाम
ग- सूरीनाम, पराग्वे
ग- बोलीविया, पराग्वे
प्रश्न.२ वह देश जिसकी सीमा सिर्फ एक ही देश से घिरी हुई है, निम्नलिखित ​में से सही युग्म है-
क- पराग्वे का ब्राजील से
ख- बेलीज का ग्वाटेमाला से
ग- लेसेथो का द. अफ्रीका से
घ- यमन का ओमान से
प्र.३- "लंबरजैक" क्या है?
क- वनों में कार्य करने वाले लोग
ख- ग्लेशियर पर शोध करने वाले लोग
ग- बेरोजगार लोगों कार्य समूह
घ- उपर्युक्त में से कोई नहीं
प्र.४- कहवा की कृषि के लिये सर्वाधिक उपयुक्त मिट्टी है?
1-काली मिट्टी
2-लाल मिट्टी
3-बलुई मिट्टी
4-दोमट मिट्टी
क- केवल 1
ख- केवल 2
ग- 1, 2, 3
प्र.५- निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए
1- चुकीमाता खान तांबे के लिये प्रसिद्ध है, यह पेरू में स्थित है
2- दक्षिण अमेरिका में कहवा के बागानों को फजेंडा कहा जाता है
3- लैम्बर्ट विश्व का सबसे बड़ा ग्लेशियर है, यह ग्रीनलैंड में स्थित है
4- लिम्पोपो नदी विषुवत रेखा को दो बार काटती है
उपर्युक्त में से कौन-सा/से कथन सत्य है/हैं
क- चारों कथन सत्य हैं
ख- केवल 1 और 3 सत्य हैं
ग- केवल 2 सत्य है
घ- केवल 4 सत्य नहीं है
घ- केवल 1 व 2
प्र.६- ला-प्लाटा क्या है?
क- मूलतः एक जलसंधि है
ख- मूलतः एक नदी है
ग- मूलतः नदी तंत्र का सम्मिलित रूप है
घ- मूलतः नदी जल के विसर्जन काम मुहाना है
प्र.७- दक्षिणी​ गोलार्ध का सबसे बड़ा नगरीय समूह है?
क- साओपोलो
ख- मेलबर्न
ग- सिडनी
घ- जोहांसबर्ग
प्र.८- 1991 की एक संधि के अनुसार निम्न से किस एक महाद्वीप का इस्तेमाल सिर्फ शान्ति पूर्ण उद्देश्य हेतु ही किया जा सकता है?
क- ग्रीनलैंड
ख- अंटार्कटिका
ग- उत्तरी अमेरिका
घ- एशिया
प्र.९- निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-
१- विंध्यन क्रम की चट्टानों का कालक्रम क्रीटैशियस युग से पूर्व माना जाता है।
२- इन खनिजों का विशेष धात्विक महत्त्व नहीं है।
३- इनका विकास मुख्यत: महाराष्ट्र के विंध्य क्षेत्र में हुआ है।
४- यह कोयला प्रधान चट्टान है।
उपर्युक्त में से कौन-सा/से कथन सत्य है/हैं
क- १ व २
ख- २ व ३
ग- १,२, ३ व ४
घ- केवल 1
प्र.१०- भारत के मुख्य भू भाग की दक्षिणतम सीमा किस अक्षांश द्वारा निर्धारित होती है?
क- 6' उत्तरी अक्षांश द्वारा
ख- 6.4' उत्तरी अक्षांश द्वारा
ग- 8.4' उत्तरी अक्षांश द्वारा
घ- 8.4' दक्षिणी अक्षांश द्वारा
प्र.११- निम्नलिखित में से किस राज्य समूह से होकर कर्क रेखा नहीं गुजरती?
क- गुजरात, राजस्थान, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़
ख- राजस्थान, छत्तीसगढ़, त्रिपुरा, गुजरात
ग- छत्तीसगढ़ राजस्थान, प. बंगाल मिजोरम
घ- गुजरात, मध्यप्रदेश, त्रिपुरा, मणिपुर
प्र. १२- निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-
1- पुदुचेरी का विस्तार भारत के तीन राज्यों में है।
2- यह सबसे बाद में भारतीय गणराज्य काम हिस्सा बना।
3- यहां फ्रांसीसी वास्तुकला का उत्कृष्ट नमूना देखने को मिलता है।
4- तमिलनाडु की सीमा के अंदर पुदुचेरी तथा यनम आते हैं।
उपर्युक्त में से कौन-सा/से कथन सत्य है/ हैं
क- 1,2 वह 3
ख- 2 और 4
ग- केवल 3 और 4
घ- केवल 1 और 3
प्र. 13- निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए
1- आर्कियन संरचना में भौतिक एवं रासायनिक परिवर्तन द्वारा प्राप्त अवसादों के निक्षेपण से धारवाड़ संरचना का विकास हुआ है।
2- इसका सर्वाधिक कायांतरण हुआ है।
3- यह जीवाश्म रहा रहित अवसादी चट्टान है।
4- छोटा नागपुर पठार, अरावली पर्वत और शिलांग पर्वत पर भी इस संरचना काम विकास हुआ है।
उपर्यक्त में से कौन-सा/से कथन धारवाड़ संरचना के विकास के संदर्भ में सबसे प्रबल तर्क प्रस्तुत करता है/ करते हैं।
क- केवल 1
ख- केवल 1 और 2
ग- केवल 3 और 4
घ- उपर्युक्त में से कोई नहीं
प्र.१४- विश्व में मैंगनीज की सबसे बड़ी खान है
क- अमापा खान
ख- मिनास गिरास खान
ग- गोलकुंडा खान
घ- चित्रदुर्ग खान
प्र.१५- निम्नलिखित में से कौन सुमेलित नहीं है
१- धारवाड़- धात्विक खनिज
२- कुडप्पा- चूना पत्थर
३- गोंडवाना- कोयला भंडार
४- क्वार्टरनरी- बांगर मिट्टी

क- केवल १, २ व ३
ख- केवल २, ३ व ४
ग- केवल ३ व ४
घ- १,२, ३, ४ सभी

No comments:

Post a Comment