Sunday, December 31, 2017

भूगोल (प्रश्नोत्तर - भाग 2)

प्र.१६-
कथन- इंडोब्रह्म नदी की घाटी में निक्षेपित अवसादों के वलन से शिवालिक हिमालय की उत्पत्ति हुई है।
कारण- शिवालिक श्रेणी अनेक स्थानों पर विभाजित है।

क- कथन और कारण दोनों सही हैं तथा कारण कथन की पुष्टि कर रह है

ख- कथन गलत और कारण सही है

ग- कथन सही और कारण गलत है

घ- कथन और कारण दोनों सही हैं किन्तु कारण कथन की पुष्टि नहीं कर रहा है

प्र.१७- निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-
१- पंजाब हिमालय की चौड़ाई अधिक है,
२- कुमायूं हिमालय में हिमनद अधिक हैं,
३- नेपाल हिमालय की ऊंचाई कम है,
४- असम हिमालय में जैवविविधता अधिक है,

उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से गलत है/ हैं

क- केवल १
ख- केवल ३ और ४
ग- केवल​ १ और २
घ- केवल ३

प्र.१८- निम्नलिखित में से कौन सुमेलित नहीं है-
१- उत्तराखंड- नागटिब्बा
२- नेपाल- महाभारत
३- जम्मू-कश्मीर- धौलाधार
४- हिमाचल- पीर पंजाल

क- १ और २
ख- २ ओर ३
ग- ३ और ४
घ- ४ और १


प्र.१९- मोलेसिस बेसिन कहां स्थित है?
क- मणिपुर
ख- स्पेन
ग- मिजोरम
घ- नागालैंड

प्र.२०- उत्तराखंड में स्थित निम्नलिखित में से कौन-सा दर्रा मानसरोवर का भी मार्ग है?
क- नीति
ख- माना
ग- लीपूलेख
घ- कोई नहीं

प्र.२१- निम्नलिखित में से कौन सा पर्वत शिखर क्रम भारत में है?
क- कंचनजंगा, नंगा और नंदा देवी
ख- कामेत, नामचाबरवा और मकालू
ग- अन्नपूर्णा, एवरेस्ट और धौलागिरि
घ- कंचनजंगा, कामेत और अन्नपूर्णा

प्र.२२- निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-
१- भाबर के मैदान में पारगम्यता अधिक होने के कारण नदियां यहां विलुप्त हो जाती हैं।
२- डेल्टा प्रदेश में बील मिलते हैं।
३- नदियों के निकट समानांतर रूप से स्थित वर्ष के अधिकांश समय जल निमग्न भूमि को टाल कहते​हैं।
४- भूड़ नदी निक्षेपण जनित स्थलाकृति है।

उपर्युक्त में से कौन-सा/से कथन गलत नहीं है/हैं-
क- केवल १ व ३
ख- सभी सही हैं
ग- सभी गलत हैं
घ- केवल २ और ३

प्र.२३- निम्नलिखित को सुमेलित कीजिए
पर्वत शिखर
A- अनाईमुड़ी
B- दोदाबेटा
C- धूपगढ़
D- अगस्त मलाई
राज्य
a- तमिलनाडु
b- आंध्रप्रदेश
c- केरल
d- मध्यप्रदेश
क- Aa, Bb, Cc, Dd
ख- Ab, Bd, Cc, Da
ग- Ac, Ba, Cd, Db
घ- Ad, Bb, Cc, Dd

प्र.२४- भारत का पहला द्वीप जिला कौन सा है?
क- स्मिथ द्वीप
ख- पारा द्वीप
ग- माजुली द्वीप
घ- अंडमान द्वीप

प्र. २५- निम्नलिखित में से कौन सी चोटी ब्लाक पर्वत में स्थित है?
क- अनाईमुडी
ख- धूपगढ़
ग- गुरुशिखर
घ- दोदाबेटा

प्र.२६- निम्नलिखित में कौन सी चोटी पूर्वी घाट पहाड़ियों की सर्वोच्च चोटी है?
क- जिंघागाडा
ख- महेंद्रगिरि
ग- अराकोंडा
घ- अनाइमुडी

प्र.२७-
कथन- छोटा नागपुर पठार एक उत्थित समप्राय मैदान है।
कारण- इस पठार को भारत का रूर प्रदेश माना जाता है।
क- कथन सत्य और कारण असत्य है,
ख- कथन असत्य और कारण सत्य है,
ग- कथन और कारण दोनों सत्य,
घ- कथन और कारण दोनों असत्य हैं,

प्र.२८- निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-
१- बनास नदी मेवाड़ पठार पर प्रवाहित होती है,
२- अरावली पहाड़ियां उत्तर में ऊंची और दक्षिण में क्रमशः नीची होती जाती हैं,
३- बुंदेलखंड पठार अवनलिका अपरदन से ग्रस्त है,
४- गिरि पहाड़ियां एशियाई शेरों के लिये प्रसिद्ध हैं,

उपर्युक्त में से कौन-सा/से कथन असत्य है/हैं

क- १,२,३ और ४
ख- केवल २
ग- केवल १
घ- केवल २ और ३

प्र.२९- निम्नलिखित में से कौन सा तट लौटते हुए मानसून से वर्षा प्राप्त करता है?
क- कलिंग तट
ख- कोंकण तट
ग- कोरोमंडल तट
घ- कन्नड़ तट

प्र.३०- निकोबार द्वीप समूह की सर्वोच्च चोटी है-
क- सैडल पीक
ख- थुईल्लर
ग- नारकोनडम
घ- ग्रेट निकोबार

No comments:

Post a Comment