Sunday, December 31, 2017

भूगोल (प्रश्नोत्तर भाग - 3)

प्र.३१- निम्नलिखित में से कौन सा ज्वालामुखी​ अंडमान निकोबार द्वीपसमूह में स्थित सुषुप्त ज्वालामुखी है?
क- बैरन
ख- थुईल्लर
ग- कोयोब
घ- नारकोंडम
प्र.३२- निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए
१- कोको स्ट्रेट कोको द्वीप समूह तथा उत्तरी अंडमान के मध्य स्थित है,
२- डंकन पैसेज लघु अंडमान तथा दक्षिणी अंडमान के मध्य स्थित है,
३- नौ डिग्री चैनल मिनिकाय व मालदीव को विभाजित करता है,
४- आठ डिग्री चैनल मिनिकाय व लक्षद्वीप को विभाजित करता है,
उपर्युक्त में से कौन-सा/से कथन सत्य है/हैं
क- १ और २ सही हैं
ख- २ और ३ सही हैं
ग- १, २ और ३ सही हैं
घ- कोई सत्य नहीं है
प्र.३३- माजुली द्वीप नदी निर्मित द्वीप है जो ब्रह्मपुत्र नदी द्वारा निर्मित है। इसके अलावा भारत में शिवसमुद्रम और श्रीरंगपटनम दो और द्वीप हैं। ये द्वीप किस नदी द्वारा निर्मित हैं?
क- कावेरी
ख- कृष्णा
ग- पेन्नार
घ- गंगा
प्र. ३३- निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए
१- पूर्वी जेट स्ट्रीम भारत में मानसूनी वर्षा हेतु उत्तरदायी है,
२- एल नीनो के दौरान समुद्री सतह गर्म जबकि ला नीना में सतह का तापमान कम हो जाता है,
३- कुछ लोगों का माना है कि एल नीनो भारत में सूखा तथा​ ला नीना बाढ़ के लिये उत्तरदायी है,
४- अरावली पर्वतीय क्षेत्र पूर्वी मानसून शाखा से कम वर्षा प्राप्त करता है,
उपर्युक्त में से कौन-सा/से कथन सत्य है/हैं
क- केवल १ व ३
ख- केवल १ व ४
ग- केवल १,२ व ३
घ- १,२,३ व ४
प्र.३४- शोला वन कहां पाया जाता है?
क- नीलगिरि पहाड़ियों पर
ख- मैकाल पहाड़ियों पर
ग- आबू पहाड़ियों पर
घ- गारो हिल्स पर
प्र.३५- मैगनेलिया और सिनकोना मुख्यतया किस वन के पौधे हैं?
क- मैंग्रोव वन
ख- मरूस्थलीय झाड़ियां
ग- कुमारी वन
घ- शोला वन
प्र.३६- निम्न में से कौन सा वन मानसूनी वन है?
क- आर्द्र पर्णपाती वन
ख- सदाबहार वन
ग- कंटीली झाड़ियां
घ- टैगा वन
प्र.३७- केंद्रीय पर्यावरण,वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय द्वारा जारी भारतीय नशवन स्थिति रिपोर्ट-२०१५ के अनुसार भारत में वन और वृक्ष आच्छादित क्षेत्र इसके कुल भौगोलिक क्षेत्रफल का कितने प्रतिशत है?
क- 21.34%
ख- 20.03%
ग- 33.33%
घ- 24.16%
प्र.३८- निम्नलिखित में से किस राज्य में मैंग्रोव वनों का सर्वाधिक विस्तार है?
क- आंध्रप्रदेश
ख- गुजरात
ग- अंडमान निकोबार द्वीपसमूह
घ- ओडिशा
प्र.३९- निम्नलिखित में से किस राज्य में वनों का विस्तार मानक स्तर (33%) से सर्वाधिक कम है?
क- राजस्थान
ख- पंजाब
ग- उत्तर प्रदेश
घ- हरियाणा
प्र.४०- देश के वनों का कुल कार्बन भंडारण (stock) कितना है?
क- 7044 मि.टन
ख- 9530 मि.टन
ग- 1390 मि. टन
घ- 2696 मि. टन
प्र.४१- निम्नलिखित में से किस तत्व के कारण काली मिट्टी का रंग काला होता है?
क- लावा मैग्मा के कारण
ख- सोडियम क्लोराइड के कारण
ग- फेरिक आक्साइड के कारण
घ- टिटानिफेरस मैग्नेटाइट के कारण
प्र.४२- निम्नलिखित में से किस मिट्टी में "स्वत: जुताई" होती है?
क- बलुई मिट्टी में
ख- लाल मिट्टी में
ग- काली मिट्टी में
घ- दोमट मिट्टी में
प्र.४३- क्षारीय मृदा के उपचार हेतु निम्नलिखित​में से किस विधि को प्रयोग में लाया जा सकता है?
क- चारा (बरसीन) उगाकर
ख- जिप्सम का प्रयोग कर
ग- कांटेदार​ वृक्ष लगाकर
घ- उन्नत उर्वरक प्रयोग कर
प्र.४४- भारत की कृषि गहनता (crop intensity) कितने प्रतिशत है?
क- 160%
ख- 190%
ग- 113%
घ- 136%
प्र.४५- निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-
१- कागज उद्योग की स्थापना कच्चे माल के समीप ही किया जाना चाहिए।
२- एल्यूमिनियम उद्योग की स्थापना कहीं भी की जा सकती है।
३- लौह इस्पात उद्योग पर न्यूनतम परिवहन लागत का सिद्धांत कार्य करता है।
४- सूती वस्त्र उद्योग की स्थापना केवल बाजार के समीप ही हो सकती है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से कथन असत्य है/हैं
क- केवल २ और ४
ख- केवल १और २
ग- केवल ३और ४
घ- सभी कथन असत्य हैं
प्र.४६- किस नगर को भारत के सूती वस्त्र उद्योग की राजधानी कहा जाता है?
क- अहमदाबाद
ख- सूरत
ग- मुम्बई
घ- कानपुर
प्र.४७- निम्नलिखित में से कौन-सा लौह इस्पात कारखाना सार्वजनिक क्षेत्र का पहला कारखाना है-
क- VISL
ख- TISCO
ग- ISCO
घ- BISO
प्र.४८- HINDALCO किस स्थान पर स्थित है?
क- सलेम
ख- रेनूकूट
ग- जे के नगर
घ- कोयना
प्र.४९- HINDALCO को किस जल विद्युत परियोजना द्वारा विद्युत आपूर्ति किया जाता है?
क- रिहंद
ख- हीराकुंड
ग- चुटक
घ- सरदार सरोवर

प्र.५०- निम्नलिखित में से किस देश के साथ चुखा परियोजना जुड़ी हुई है?
क- नेपाल
ख- भूटान
ग- म्यांमार
घ- बांग्लादेश

No comments:

Post a Comment