Sunday, December 31, 2017

भूगोल (प्रश्नोत्तर भाग 4)

प्रश्न-50- निम्नलिखित में से किस राज्य में रेललाइन का सर्वाधिक विस्तार है?
क- महाराष्ट्र
ख- उत्तर प्रदेश
ग- राजस्थान
घ- मध्य प्रदेश
प्रश्न-51- निम्नलिखित में से किस रेलवे जोन में सर्वाधिक रेललाइन का विस्तार है?
क- दक्षिण मध्य रेलवे सिकंदराबाद
ख- पश्चिमी रेलवे  मुम्बई
ग- पश्चिम मध्य रेलवे जबलपुर
घ- उत्तर रेलवे दिल्ली
प्रश्न -52- निम्नलिखित में से कौन सा पतन भारत का नदी पत्तन है?
क- पारादीप,
ख- कोची,
ग- कोलकाता,
घ- नागापट्टीनम,
प्रश्न -53- निम्नलिखित में से कौन सा पत्तन भू आबद्ध प्राकृतिक पत्तन है?
क- विशाखापत्तनम,
ख- मर्मगाओ,
ग- पारादीप,
घ- कांडला,
प्रश्न -54- निम्नलिखित में से किस भारतीय बंदरगाह को तीन अंतरराष्ट्रीय प्रमाणपत्र ISO 9001 व ISO 14001 तथा OHSAS1 8001 प्राप्त है?
क- कोलकाता,
ख- विशाखापत्तनम,
ग- न्यू मंगलौर,
घ- कांडला,
प्रश्न -55- राष्ट्रीय जलमार्ग संख्या 1 देश का सबसे बड़ा जलमार्ग है, दूसरा जलमार्ग कौन-सा है?
क- राष्ट्रीय जलमार्ग 3
ख- राष्ट्रीय जलमार्ग 2
ग- राष्ट्रीय जलमार्ग 5
घ- राष्ट्रीय जलमार्ग 4
प्रश्न -56- कलादन मल्टी माॅडल पारगमन परिवहन परियोजना किस देश से जुड़ी हुई है?
क- बांग्लादेश
ख- म्यांमार
ग- श्रीलंका
घ- भूटान
प्रश्न -57- नदी जोड़ो योजना हेतु गठित कार्यबल के अध्यक्ष कौन हैं?
क- बी. एन. नवलावाला
ख- राजीव कुमार
ग- ए. सूर्य प्रकाश
घ- अरुण जेटली
प्रश्न -58- "पट्टी सीमा" किस योजना का नाम है?
क- कृष्णा कावेरी नदी जोड़ो परियोजना
ख- सेतु सागरमाला परियोजना
ग- स्वर्णिम चतुर्भुज परियोजना
घ- सेतुसमुद्रम शिप परियोजना
प्रश्न-59- निम्नलिखित में से कौन सी एक खान तांबे से संबंधित नहीं है?
क- मलाजखंड
ख- खेतड़ी
ग- घाटशिला
घ- ओकले रीफ
प्रश्न-60- निम्नलिखित में से कौन सा स्थान जम्मू-कश्मीर में स्थित एंथ्रासाइट कोयले की खान है?
क- उरी
ख- कालाकोट
ग- सियालकोट
घ- कुपवाड़ा
प्रश्न-61- निम्नलिखित में से किस जनजाति में बहुपति प्रथा प्रचलित है?
क- थारू
ख- टोडा
ग- भोटिया
घ- जौनसारी
प्रश्न-62- निम्नलिखित में से कौन सा/से सुमेलित नहीं है/हैं?
1- टोडा-तमिलनाडु
2- चकमा-असम
3- ईरूला- केरल
4- बैगा-बिहार
5- बुक्सा-उत्तरप्रदेश
क- सभी सुमेलित हैं
ख- सभी सुमेलित नहीं हैं
ग- केवल 4 और 5 सुमेलित नहीं हैं
घ- केवल 1,2 व 3 सुमेलित नहीं हैं
प्रश्न-63- निम्नलिखित में से कौन सी जनजाति दीपावली को शोक पर्व के रूप में मनाती है?
क- कुरुम्बा
ख- थारू
ग- असुर
घ- बिरहोर
प्रश्न-64- निम्नलिखित में से किस गवर्नर जनरल के कार्यकाल से भारत में नियमित जनगणना प्रारंभ हुई?
क- लार्ड मेयो
ख- लार्ड कार्नवालिस
ग- लार्ड कर्जन
घ- लार्ड रिपन
प्रश्न-65- वर्ष 2021 में भारत में कौन सी  जनगणना होगी?
क- 21 वीं
ख- 16 वीं
ग- 14 वीं
घ- 15 वीं
प्रश्न-66- वर्ष 2001-2011 के दौरान भारत में 18.18 करोड़ (लगभग) जनसंख्या वृद्धि हुई, यह किस देश की जनसंख्या के लगभग बराबर है?
क- आस्ट्रेलिया
ख- रूस
ग- अमेरिका
घ- ब्राजील
प्रश्न-67- भारत का ऐसा कौन-सा राज्य है जहाँ अनुसूचित जनजातियों को आरक्षण नहीं मिला है?
क- पंजाब
ख- हिमाचल प्रदेश
ग- दिल्ली
घ- केरल
प्रश्न- 68- भारत के संदर्भ में गोल्डन ट्राइएंग्ल का अर्थ है?
क- आगरा, दिल्ली, जयपुर का त्रिकोण
ख- दिल्ली, अमृतसर, श्रीनगर का त्रिकोण
ग- मुम्बई, दिल्ली, चेन्नई का त्रिकोण
घ- मुम्बई, दिल्ली, कोलकाता का त्रिकोण

प्रश्न-69- निम्नलिखित में से लिये स्वर्णिम त्रिकोण प्रसिद्ध है?
क- चावल उत्पादन
ख- चरस उत्पादन
ग- अफीम उत्पादन
घ- कहवा उत्पादन
प्रश्न-70- ज्वालामुखी गर्म जलस्रोत किस प्रदेश में स्थित है?
क- जम्मू कश्मीर
ख- हिमाचल प्रदेश
ग- ओडिशा
घ- पश्चिम बंगाल

भूगोल (प्रश्नोत्तर भाग - 3)

प्र.३१- निम्नलिखित में से कौन सा ज्वालामुखी​ अंडमान निकोबार द्वीपसमूह में स्थित सुषुप्त ज्वालामुखी है?
क- बैरन
ख- थुईल्लर
ग- कोयोब
घ- नारकोंडम
प्र.३२- निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए
१- कोको स्ट्रेट कोको द्वीप समूह तथा उत्तरी अंडमान के मध्य स्थित है,
२- डंकन पैसेज लघु अंडमान तथा दक्षिणी अंडमान के मध्य स्थित है,
३- नौ डिग्री चैनल मिनिकाय व मालदीव को विभाजित करता है,
४- आठ डिग्री चैनल मिनिकाय व लक्षद्वीप को विभाजित करता है,
उपर्युक्त में से कौन-सा/से कथन सत्य है/हैं
क- १ और २ सही हैं
ख- २ और ३ सही हैं
ग- १, २ और ३ सही हैं
घ- कोई सत्य नहीं है
प्र.३३- माजुली द्वीप नदी निर्मित द्वीप है जो ब्रह्मपुत्र नदी द्वारा निर्मित है। इसके अलावा भारत में शिवसमुद्रम और श्रीरंगपटनम दो और द्वीप हैं। ये द्वीप किस नदी द्वारा निर्मित हैं?
क- कावेरी
ख- कृष्णा
ग- पेन्नार
घ- गंगा
प्र. ३३- निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए
१- पूर्वी जेट स्ट्रीम भारत में मानसूनी वर्षा हेतु उत्तरदायी है,
२- एल नीनो के दौरान समुद्री सतह गर्म जबकि ला नीना में सतह का तापमान कम हो जाता है,
३- कुछ लोगों का माना है कि एल नीनो भारत में सूखा तथा​ ला नीना बाढ़ के लिये उत्तरदायी है,
४- अरावली पर्वतीय क्षेत्र पूर्वी मानसून शाखा से कम वर्षा प्राप्त करता है,
उपर्युक्त में से कौन-सा/से कथन सत्य है/हैं
क- केवल १ व ३
ख- केवल १ व ४
ग- केवल १,२ व ३
घ- १,२,३ व ४
प्र.३४- शोला वन कहां पाया जाता है?
क- नीलगिरि पहाड़ियों पर
ख- मैकाल पहाड़ियों पर
ग- आबू पहाड़ियों पर
घ- गारो हिल्स पर
प्र.३५- मैगनेलिया और सिनकोना मुख्यतया किस वन के पौधे हैं?
क- मैंग्रोव वन
ख- मरूस्थलीय झाड़ियां
ग- कुमारी वन
घ- शोला वन
प्र.३६- निम्न में से कौन सा वन मानसूनी वन है?
क- आर्द्र पर्णपाती वन
ख- सदाबहार वन
ग- कंटीली झाड़ियां
घ- टैगा वन
प्र.३७- केंद्रीय पर्यावरण,वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय द्वारा जारी भारतीय नशवन स्थिति रिपोर्ट-२०१५ के अनुसार भारत में वन और वृक्ष आच्छादित क्षेत्र इसके कुल भौगोलिक क्षेत्रफल का कितने प्रतिशत है?
क- 21.34%
ख- 20.03%
ग- 33.33%
घ- 24.16%
प्र.३८- निम्नलिखित में से किस राज्य में मैंग्रोव वनों का सर्वाधिक विस्तार है?
क- आंध्रप्रदेश
ख- गुजरात
ग- अंडमान निकोबार द्वीपसमूह
घ- ओडिशा
प्र.३९- निम्नलिखित में से किस राज्य में वनों का विस्तार मानक स्तर (33%) से सर्वाधिक कम है?
क- राजस्थान
ख- पंजाब
ग- उत्तर प्रदेश
घ- हरियाणा
प्र.४०- देश के वनों का कुल कार्बन भंडारण (stock) कितना है?
क- 7044 मि.टन
ख- 9530 मि.टन
ग- 1390 मि. टन
घ- 2696 मि. टन
प्र.४१- निम्नलिखित में से किस तत्व के कारण काली मिट्टी का रंग काला होता है?
क- लावा मैग्मा के कारण
ख- सोडियम क्लोराइड के कारण
ग- फेरिक आक्साइड के कारण
घ- टिटानिफेरस मैग्नेटाइट के कारण
प्र.४२- निम्नलिखित में से किस मिट्टी में "स्वत: जुताई" होती है?
क- बलुई मिट्टी में
ख- लाल मिट्टी में
ग- काली मिट्टी में
घ- दोमट मिट्टी में
प्र.४३- क्षारीय मृदा के उपचार हेतु निम्नलिखित​में से किस विधि को प्रयोग में लाया जा सकता है?
क- चारा (बरसीन) उगाकर
ख- जिप्सम का प्रयोग कर
ग- कांटेदार​ वृक्ष लगाकर
घ- उन्नत उर्वरक प्रयोग कर
प्र.४४- भारत की कृषि गहनता (crop intensity) कितने प्रतिशत है?
क- 160%
ख- 190%
ग- 113%
घ- 136%
प्र.४५- निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-
१- कागज उद्योग की स्थापना कच्चे माल के समीप ही किया जाना चाहिए।
२- एल्यूमिनियम उद्योग की स्थापना कहीं भी की जा सकती है।
३- लौह इस्पात उद्योग पर न्यूनतम परिवहन लागत का सिद्धांत कार्य करता है।
४- सूती वस्त्र उद्योग की स्थापना केवल बाजार के समीप ही हो सकती है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से कथन असत्य है/हैं
क- केवल २ और ४
ख- केवल १और २
ग- केवल ३और ४
घ- सभी कथन असत्य हैं
प्र.४६- किस नगर को भारत के सूती वस्त्र उद्योग की राजधानी कहा जाता है?
क- अहमदाबाद
ख- सूरत
ग- मुम्बई
घ- कानपुर
प्र.४७- निम्नलिखित में से कौन-सा लौह इस्पात कारखाना सार्वजनिक क्षेत्र का पहला कारखाना है-
क- VISL
ख- TISCO
ग- ISCO
घ- BISO
प्र.४८- HINDALCO किस स्थान पर स्थित है?
क- सलेम
ख- रेनूकूट
ग- जे के नगर
घ- कोयना
प्र.४९- HINDALCO को किस जल विद्युत परियोजना द्वारा विद्युत आपूर्ति किया जाता है?
क- रिहंद
ख- हीराकुंड
ग- चुटक
घ- सरदार सरोवर

प्र.५०- निम्नलिखित में से किस देश के साथ चुखा परियोजना जुड़ी हुई है?
क- नेपाल
ख- भूटान
ग- म्यांमार
घ- बांग्लादेश

भूगोल (प्रश्नोत्तर - भाग 2)

प्र.१६-
कथन- इंडोब्रह्म नदी की घाटी में निक्षेपित अवसादों के वलन से शिवालिक हिमालय की उत्पत्ति हुई है।
कारण- शिवालिक श्रेणी अनेक स्थानों पर विभाजित है।

क- कथन और कारण दोनों सही हैं तथा कारण कथन की पुष्टि कर रह है

ख- कथन गलत और कारण सही है

ग- कथन सही और कारण गलत है

घ- कथन और कारण दोनों सही हैं किन्तु कारण कथन की पुष्टि नहीं कर रहा है

प्र.१७- निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-
१- पंजाब हिमालय की चौड़ाई अधिक है,
२- कुमायूं हिमालय में हिमनद अधिक हैं,
३- नेपाल हिमालय की ऊंचाई कम है,
४- असम हिमालय में जैवविविधता अधिक है,

उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से गलत है/ हैं

क- केवल १
ख- केवल ३ और ४
ग- केवल​ १ और २
घ- केवल ३

प्र.१८- निम्नलिखित में से कौन सुमेलित नहीं है-
१- उत्तराखंड- नागटिब्बा
२- नेपाल- महाभारत
३- जम्मू-कश्मीर- धौलाधार
४- हिमाचल- पीर पंजाल

क- १ और २
ख- २ ओर ३
ग- ३ और ४
घ- ४ और १


प्र.१९- मोलेसिस बेसिन कहां स्थित है?
क- मणिपुर
ख- स्पेन
ग- मिजोरम
घ- नागालैंड

प्र.२०- उत्तराखंड में स्थित निम्नलिखित में से कौन-सा दर्रा मानसरोवर का भी मार्ग है?
क- नीति
ख- माना
ग- लीपूलेख
घ- कोई नहीं

प्र.२१- निम्नलिखित में से कौन सा पर्वत शिखर क्रम भारत में है?
क- कंचनजंगा, नंगा और नंदा देवी
ख- कामेत, नामचाबरवा और मकालू
ग- अन्नपूर्णा, एवरेस्ट और धौलागिरि
घ- कंचनजंगा, कामेत और अन्नपूर्णा

प्र.२२- निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-
१- भाबर के मैदान में पारगम्यता अधिक होने के कारण नदियां यहां विलुप्त हो जाती हैं।
२- डेल्टा प्रदेश में बील मिलते हैं।
३- नदियों के निकट समानांतर रूप से स्थित वर्ष के अधिकांश समय जल निमग्न भूमि को टाल कहते​हैं।
४- भूड़ नदी निक्षेपण जनित स्थलाकृति है।

उपर्युक्त में से कौन-सा/से कथन गलत नहीं है/हैं-
क- केवल १ व ३
ख- सभी सही हैं
ग- सभी गलत हैं
घ- केवल २ और ३

प्र.२३- निम्नलिखित को सुमेलित कीजिए
पर्वत शिखर
A- अनाईमुड़ी
B- दोदाबेटा
C- धूपगढ़
D- अगस्त मलाई
राज्य
a- तमिलनाडु
b- आंध्रप्रदेश
c- केरल
d- मध्यप्रदेश
क- Aa, Bb, Cc, Dd
ख- Ab, Bd, Cc, Da
ग- Ac, Ba, Cd, Db
घ- Ad, Bb, Cc, Dd

प्र.२४- भारत का पहला द्वीप जिला कौन सा है?
क- स्मिथ द्वीप
ख- पारा द्वीप
ग- माजुली द्वीप
घ- अंडमान द्वीप

प्र. २५- निम्नलिखित में से कौन सी चोटी ब्लाक पर्वत में स्थित है?
क- अनाईमुडी
ख- धूपगढ़
ग- गुरुशिखर
घ- दोदाबेटा

प्र.२६- निम्नलिखित में कौन सी चोटी पूर्वी घाट पहाड़ियों की सर्वोच्च चोटी है?
क- जिंघागाडा
ख- महेंद्रगिरि
ग- अराकोंडा
घ- अनाइमुडी

प्र.२७-
कथन- छोटा नागपुर पठार एक उत्थित समप्राय मैदान है।
कारण- इस पठार को भारत का रूर प्रदेश माना जाता है।
क- कथन सत्य और कारण असत्य है,
ख- कथन असत्य और कारण सत्य है,
ग- कथन और कारण दोनों सत्य,
घ- कथन और कारण दोनों असत्य हैं,

प्र.२८- निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-
१- बनास नदी मेवाड़ पठार पर प्रवाहित होती है,
२- अरावली पहाड़ियां उत्तर में ऊंची और दक्षिण में क्रमशः नीची होती जाती हैं,
३- बुंदेलखंड पठार अवनलिका अपरदन से ग्रस्त है,
४- गिरि पहाड़ियां एशियाई शेरों के लिये प्रसिद्ध हैं,

उपर्युक्त में से कौन-सा/से कथन असत्य है/हैं

क- १,२,३ और ४
ख- केवल २
ग- केवल १
घ- केवल २ और ३

प्र.२९- निम्नलिखित में से कौन सा तट लौटते हुए मानसून से वर्षा प्राप्त करता है?
क- कलिंग तट
ख- कोंकण तट
ग- कोरोमंडल तट
घ- कन्नड़ तट

प्र.३०- निकोबार द्वीप समूह की सर्वोच्च चोटी है-
क- सैडल पीक
ख- थुईल्लर
ग- नारकोनडम
घ- ग्रेट निकोबार

भूगोल (प्रश्नोत्तर - भाग-1)

प्र.१ दक्षिण अमेरिका के स्थलरुद्ध देश का सही युग्म है?
क- गुयाना, उरुग्वे, पराग्वे
ख- बोलीविया, पराग्वे, सूरीनाम
ग- सूरीनाम, पराग्वे
ग- बोलीविया, पराग्वे
प्रश्न.२ वह देश जिसकी सीमा सिर्फ एक ही देश से घिरी हुई है, निम्नलिखित ​में से सही युग्म है-
क- पराग्वे का ब्राजील से
ख- बेलीज का ग्वाटेमाला से
ग- लेसेथो का द. अफ्रीका से
घ- यमन का ओमान से
प्र.३- "लंबरजैक" क्या है?
क- वनों में कार्य करने वाले लोग
ख- ग्लेशियर पर शोध करने वाले लोग
ग- बेरोजगार लोगों कार्य समूह
घ- उपर्युक्त में से कोई नहीं
प्र.४- कहवा की कृषि के लिये सर्वाधिक उपयुक्त मिट्टी है?
1-काली मिट्टी
2-लाल मिट्टी
3-बलुई मिट्टी
4-दोमट मिट्टी
क- केवल 1
ख- केवल 2
ग- 1, 2, 3
प्र.५- निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए
1- चुकीमाता खान तांबे के लिये प्रसिद्ध है, यह पेरू में स्थित है
2- दक्षिण अमेरिका में कहवा के बागानों को फजेंडा कहा जाता है
3- लैम्बर्ट विश्व का सबसे बड़ा ग्लेशियर है, यह ग्रीनलैंड में स्थित है
4- लिम्पोपो नदी विषुवत रेखा को दो बार काटती है
उपर्युक्त में से कौन-सा/से कथन सत्य है/हैं
क- चारों कथन सत्य हैं
ख- केवल 1 और 3 सत्य हैं
ग- केवल 2 सत्य है
घ- केवल 4 सत्य नहीं है
घ- केवल 1 व 2
प्र.६- ला-प्लाटा क्या है?
क- मूलतः एक जलसंधि है
ख- मूलतः एक नदी है
ग- मूलतः नदी तंत्र का सम्मिलित रूप है
घ- मूलतः नदी जल के विसर्जन काम मुहाना है
प्र.७- दक्षिणी​ गोलार्ध का सबसे बड़ा नगरीय समूह है?
क- साओपोलो
ख- मेलबर्न
ग- सिडनी
घ- जोहांसबर्ग
प्र.८- 1991 की एक संधि के अनुसार निम्न से किस एक महाद्वीप का इस्तेमाल सिर्फ शान्ति पूर्ण उद्देश्य हेतु ही किया जा सकता है?
क- ग्रीनलैंड
ख- अंटार्कटिका
ग- उत्तरी अमेरिका
घ- एशिया
प्र.९- निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-
१- विंध्यन क्रम की चट्टानों का कालक्रम क्रीटैशियस युग से पूर्व माना जाता है।
२- इन खनिजों का विशेष धात्विक महत्त्व नहीं है।
३- इनका विकास मुख्यत: महाराष्ट्र के विंध्य क्षेत्र में हुआ है।
४- यह कोयला प्रधान चट्टान है।
उपर्युक्त में से कौन-सा/से कथन सत्य है/हैं
क- १ व २
ख- २ व ३
ग- १,२, ३ व ४
घ- केवल 1
प्र.१०- भारत के मुख्य भू भाग की दक्षिणतम सीमा किस अक्षांश द्वारा निर्धारित होती है?
क- 6' उत्तरी अक्षांश द्वारा
ख- 6.4' उत्तरी अक्षांश द्वारा
ग- 8.4' उत्तरी अक्षांश द्वारा
घ- 8.4' दक्षिणी अक्षांश द्वारा
प्र.११- निम्नलिखित में से किस राज्य समूह से होकर कर्क रेखा नहीं गुजरती?
क- गुजरात, राजस्थान, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़
ख- राजस्थान, छत्तीसगढ़, त्रिपुरा, गुजरात
ग- छत्तीसगढ़ राजस्थान, प. बंगाल मिजोरम
घ- गुजरात, मध्यप्रदेश, त्रिपुरा, मणिपुर
प्र. १२- निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-
1- पुदुचेरी का विस्तार भारत के तीन राज्यों में है।
2- यह सबसे बाद में भारतीय गणराज्य काम हिस्सा बना।
3- यहां फ्रांसीसी वास्तुकला का उत्कृष्ट नमूना देखने को मिलता है।
4- तमिलनाडु की सीमा के अंदर पुदुचेरी तथा यनम आते हैं।
उपर्युक्त में से कौन-सा/से कथन सत्य है/ हैं
क- 1,2 वह 3
ख- 2 और 4
ग- केवल 3 और 4
घ- केवल 1 और 3
प्र. 13- निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए
1- आर्कियन संरचना में भौतिक एवं रासायनिक परिवर्तन द्वारा प्राप्त अवसादों के निक्षेपण से धारवाड़ संरचना का विकास हुआ है।
2- इसका सर्वाधिक कायांतरण हुआ है।
3- यह जीवाश्म रहा रहित अवसादी चट्टान है।
4- छोटा नागपुर पठार, अरावली पर्वत और शिलांग पर्वत पर भी इस संरचना काम विकास हुआ है।
उपर्यक्त में से कौन-सा/से कथन धारवाड़ संरचना के विकास के संदर्भ में सबसे प्रबल तर्क प्रस्तुत करता है/ करते हैं।
क- केवल 1
ख- केवल 1 और 2
ग- केवल 3 और 4
घ- उपर्युक्त में से कोई नहीं
प्र.१४- विश्व में मैंगनीज की सबसे बड़ी खान है
क- अमापा खान
ख- मिनास गिरास खान
ग- गोलकुंडा खान
घ- चित्रदुर्ग खान
प्र.१५- निम्नलिखित में से कौन सुमेलित नहीं है
१- धारवाड़- धात्विक खनिज
२- कुडप्पा- चूना पत्थर
३- गोंडवाना- कोयला भंडार
४- क्वार्टरनरी- बांगर मिट्टी

क- केवल १, २ व ३
ख- केवल २, ३ व ४
ग- केवल ३ व ४
घ- १,२, ३, ४ सभी

Saturday, May 18, 2013

भ्वाकृतिक सिद्धांत: ऐतिहासिक परिवेश भाग- 3

1- घाटी पार्श्व के निचले ढाल को वाशढाल या हाल्डेनबैंग कहते हैं। यह अवतल ढाल वाला होता है। इस तरह की विस्तृत सतह को इंड्रम्प कहते हैं। यह पेनी प्लेन के समकक्ष है।
2- किंग का भ्वाकृतिक सिद्धांत द. अफ्रीका की स्थलाकृतियों के अध्ययन से सम्बंधित तथ्यों पर आधारित है।
3- घाटी के पार्श्व ढाल के आधार पर अपेक्षाकृत समतल एवं सपाट स्थलरूप का निर्माण होता है, जिसका ढाल अधिकतम 10॰ और औसतन 5॰ होता है। इसे पेडीमेंट कहते हैं।
4- पेडीप्लेन:- जब कई पेडीमेंट मिल जाते हैं तब पेडीप्लेन का निर्माण होता है।
5- डेविस के पेनीप्लेन का निर्माण अध: क्षय द्वारा होता है। किंग के पेडीप्लेन का निर्माण कई पेडीमेंटों के समेकन एवं सम्वर्द्धन से होता है।
6- जे. टी. हैक के भ्वाकृतिक सिद्धांत को //गतिक संतुलन का सिद्धांत// के नाम से जाना जाता है।
7- "कुछ सीमा तक सभी स्थलरूप अपने विकासीय इतिहास के कैदी होते हैं।"- आर. जे. राइस (1977)
8- सम्मिश्र मॉडल के प्रतिपादक पामक्विस्ट हैं।
9- विर्वतन भ्वाकृतिक मॉडल के प्रतिपादक मेरी मोरीसावा (1975) हैं।
10- खंडकालिक अपरदन सिद्धांत के प्रतिपादक एस. ए. शूम हैं।

भ्वाकृतिक सिद्धांत: ऐतिहासिक परिवेश- भाग-2

1- डेविस का त्रिकट:- " स्थलरूप संरचना, प्रक्रम और अवस्था के प्रतिफल होते हैं।"
2- डेविस ने अपने सिद्धांत में प्रयुक्त "समय" के स्थान पर कालान्तर में अवस्था (stage) शब्द का प्रयोग किया था।
3- पेंक के अनुसार- "स्थलरूपों का विकास समय निर्भर न होकर समय- रहित या समय स्वतंत्र होता है।"
4- पेंक न अनाच्छादन (denudation) शब्द का प्रयोग //मलवा निष्कासन// के लिये किया है।
5- प्राइमारम्प शब्द का प्रयोग पेंक न स्थलखंड के उत्थान से पूर्व की स्थिति के लिये किया है।
6- पेंक ने "इंट्विकलुंग" नामावली का प्रयोग "अवस्था" के स्थान पर किया है।
7-
a- आफस्तीजिंडे इंट्विकलुंग का अर्थ है- बढ़ती दर से विकास।
b- ग्लीखफार्मिंग इंट्विकलुंग का अर्थ है- समान दर से विकास।
c- आब्स्तीजिंडे इंट्विकलुंग का अर्थ है- घटती दर से विकास।
8- पेंक ने उपर्युक्त तीनों शब्दावलियों का प्रयोग तरुणावस्था, प्रौढ़ावस्था एवं जीर्णावस्था के स्थान पर किया है।
9- पीडमांड ट्रेपेन (गिरिपद ट्रेपेन) समय के साथ अधिक उत्थान तथा अपरदन के कारण प्राथमिक प्राइमारम्प पर अनेक सोपानों का निर्माण हो जाता है। विभिन्न तलों पर विकसित इन सोपानों को पीडमांट ट्रेपन कहा जाता है।
10- पेंक ने पीडमांट ट्रेपने को पीडमांट फ्लैश कहा है।
11- आब्स्तीजिंडे इंट्विकलुंग या घटती दर से विकास में घाटी के ऊपरी भाग का ढाल खड़ा होता है। इसे गुरुत्व ढाल या बासचुंजेन कहा जाता है।

भ्वाकृतिक सिद्धांत: ऐतिहासिक परिवेश भाग-1

भ्वाकृतिक सिद्धांत:-
1-भ्वाकृतिक सिद्धांत का प्रारम्भ ग्रोव कार्ल गिलबर्ट द्वारा हुआ।
2- गिलबर्ट ने स्थलरूपों के विकास से सम्बंधित कुछ व्यापक सामान्यीकरण करते हुए कुछ नियमों का प्रतिपादन किया-
a- समांग ढाल का नियम,
b- संरचना का नियम,
c- जलविभाजकों का नियम,
d- कार्य समता की प्रवृत्ति या गतिक संतुलन की स्थापना, अंगों के परस्परावलम्बन का नियम,
3- स्थलरूपों के विकास के प्रथम वास्तविक एवं सार्वभौमिक सिद्धांत का प्रतिपादन w.m. Dewis द्वारा "भौगोलिक- चक्र" - 1899 का प्रतिपादन किया गया।
4- भौगोलिक चक्र के सिद्धांत का प्रतिपादन आर्द्र शीतोष्ण प्रदेशों के स्थलरूपों की व्याख्या के लिये किया गया था।
5- डेविस के भौगोलिक चक्र के आधार पर निम्नलिखित सिद्धांत प्रस्तुत किये गये-
a- शुष्क अपरदन चक्र [1903, 1905, 1930]- डेविस
b- हिमानी अपरदन चक्र [1900, 1906]- डेविस
c- सागरीय अपरदन चक्र [1912] डेविस, जानसन
d- कार्स्ट चक्र- बीदी [1911], स्वीजिक [1918]
e- परिहिमानी अपरदन चक्र [1950]- पेल्टियर
6- कालांतर में डेविस सिद्धांत के विरुद्ध निम्नलिखित सिद्धांत प्रस्तुत किये गये-
a- भ्वाकृतिक सिस्टम [1924]- पेंक
b- पेनप्लेनेशन चक्र, क्रियाशीलता का सिद्धांत- क्रिकमे
c- पेडीप्लेनेशन चक्र (1948), भ्वाकृतिक सिस्टम (1953, 1962, 1963, 1967)- एल. सी. किंग