Thursday, May 9, 2013

भू- आकृति विज्ञान का परिचय

भू- आकृति विज्ञान का परिचय:-

भू- आकृति विज्ञान शब्द अंग्रेजी भाषा के शब्द geomorphology का हिन्दी पर्याय है, जिसकी उत्पत्ति ग्रीक भाषा के शब्द geo- earth (पृथ्वी), morphi- form (रूप) तथा logos- discourse (वर्णन) से मिलकर बना है। इसका भावार्थ है- 'स्थलरूपों का अध्ययन'।
इसके अंतर्गत ग्लोब के स्थलमण्डल के उच्चावचों, उनके निर्माणक प्रक्रमों तथा उनका मानव के साथ अन्तर्सम्बंधों का अध्ययन किया जाता है।

यद्यपि इसका प्रारम्भिक अध्ययन ग्रीक, युनान, मिस्र आदि में 500 ई. पू. प्रारम्भ हो गया था तथापि इसका आधुनकि रूप एवं विधितंत्रात्मक अध्ययन 20 वी शदी में ही विकसित हो सका। इसका प्रारम्भ सन् 1945 ई. आर. ई. हार्टन द्वारा जलीय उत्पत्ति वाली अपवाह बेसिन की आकारमितिक विशेषताओं के विश्लेषण में मात्रात्मक विधियों के साथ ही हुआ है।

परिभाषा:-

वारसेस्टर के अनुसार- " भू- आकृति विज्ञान पृथ्वी के उच्चवचों का व्याख्यात्मक वर्णन है।"
(Geomorphology is the interpretive description of the relief features,)

थार्नबरी के अनुसार- "भू- आकृति विज्ञान स्थलरूपों का विज्ञान है परन्तु इसमें अन्त: सागरीय रूपों को भी सम्मिलित किया जाता है।"

स्ट्रालर के अनुसार:- "भू- आकृति विज्ञान सभी प्रकार के स्थलरूपों के उत्पत्ति तथा उनके व्यवस्थित एवं क्रमबद्ध विकास की व्याख्या करता है तथा यह भौतिक भूगोल का एक प्रमुख अंग है।"

ए. एल. ब्लूम के अनुसार:- " भू- आकृति विज्ञान स्थलाकृतियों तथा उन्हें परिवर्तित करने वाले प्रक्रमों का क्रमबद्द वर्णन एवं विश्लेषण किया करता है।"

विषय क्षेत्र:-

पृथ्वी पर तीन प्रकार के उच्चावच पाये जाते हैं-
1- प्रथम श्रेणी उच्चावच:- इसके अन्तर्गत महाद्वीप एवं महासागरीय बेसिन को शामिल किया जाता है।
2- द्वितीय श्रेणी के उच्चावच:- पर्वत, पठार, मैदान तथा झील आदि द्वितीय श्रेणी के उच्चावच हैं।
3- तृतीय श्रेणी उच्चावच:- सरिता, सागरीय जल, भूमिगत जल, पवन, हिमनद आदि के कारण उत्पन्न स्थलाकृतियों को तृतीय श्रेणी उच्चावच कहते हैं।

भू- आकृति विज्ञान के विषयक्षेत्र के अन्तर्गत उपर्युक्त तीन प्रकार के स्थलरूपों को शामिल किया जाता है।

6 comments:

  1. अच्छी जानकारी है।

    ReplyDelete
  2. Mujhe BHU Aakriti Vigyan ke vishay chatr ke bare puri details me janna hai plz post Kare

    ReplyDelete
    Replies
    1. आपका बहुत बहुत आभार। मैं और जानकारी पोस्ट करने का प्रयास कर रहा हूं।

      Delete
  3. 8210259795 at Manikpur po Mohanpur policestion Mahagama district Godda Jharkhand Pin number 814154

    ReplyDelete
  4. Bhut sukriya sir ji exam ki jankari isi Mai dene hetu

    ReplyDelete
  5. Radhe Radhe mai to aapka abhari ho gaya sir bahut aachhi Informition hai

    ReplyDelete